{"_id":"5adf75e24f1c1b042e8b53f3","slug":"121524594146-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक की सरकार दिखाती रही है लालीपाप : सकलदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक की सरकार दिखाती रही है लालीपाप : सकलदीप
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड । स्वराज अभियान के तहत राज्यसभा सदस्य सकलदीप राजभर ने सोमवार की शाम को मोलनापुर में जन चौपाल लगाया। इस दौरान क्षेत्रीय जनता ने सांसद को जन समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया। सांसद ने कहा कि जनता की बुनियादी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ- सबका विकास की तर्ज पर तेजी से कार्य कर रही है। इसके पूर्व जितनी भी सरकारें आईं वे सिर्फ योजनाओं का लॉलीपाप दिखा कर जनता को भरमाने का कार्य किया, जबकि भाजपा सरकार में योजनाएं हकीकत के धरातल पर साफ नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि विकास के हर क्षेत्र में परिवर्तन की बयार बह रही है। सांसद ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि योजनाओं के लाभ से समाज के अंतिम व्यक्ति के होंठों पर मुस्कान तैर रही है। उन्होंने आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन आदि योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। सांसद ने कहा कि योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए यदि कोई पैसे की मांग करता है तो इसकी जानकारी उन्हें दी जाए, ताकि योजनाओं का लाभ दिलाने में धन की मांग करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा सके। चौपाल में महिलाओं ने भी सरकारी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को बताया।जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य में नहीं होगी। इस मौके पर झारखंडे सिंह, प्रमोद सिंह, पवन मौर्य, जसवंत सिंह, समर बहादुर, अशफाक भाई आदि लोग मौजूद रहे।