फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आरोग्य मेले में 305 पशुओं का हुआ इलाज

आरोग्य मेले में 305 पशुओं का हुआ इलाज

Sat, 17 Feb 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
आरोग्य मेले में 305 पशुओं का हुआ इलाज
बलिया। रसड़ा ब्लाक के न्याय पंचायत जाम ग्राम सभा मेें पं दीन दयाल आरोग्य शिविर मेले का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन भाजपा जिला उपाध्यक्ष माधव प्रसाद गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि पशुपालन के क्षेत्र में सरकार ने बहुत सारे कार्य किया है। वर्तमान सत्र के बजट में भी सरकार ने पशुपालन को महत्व दिया है। जिससे पशुपालको को ढेर सारी योजनाओं को फायदा मिलेगा। उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एच अंसारी ने पशुओं के रख-रखाव के बारे में प्रकाश डाला। डॉ. संजय श्रीवास्तव ने पशुधन बीमा के बारे में तथा मेले की उपयोगिता के बारे में बताया। नोडल आफिसर डॉ. आईए सिद्दीकी ने संतुलित आहार हरा चारा, टीकाकरण सुरक्षात्मक सारणी के बारे में पशु पालकों को बताया। इस मौके पर 305 जानवरों का इलाज किया गया। चिकित्सा शिविर में बंध्याकरण, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण का कार्य किया गया। इस मौके पर डॉ. सुरेशचंद्र, डॉ. सीके सिंह, डॉ. रमेश यादव, डॉ. मस्तराज यादव, डॉ. भरत सिंह, डॉ. दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed