{"_id":"59ff59464f1c1bc9678b9b5c","slug":"121509906758-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में 387 बूथों पर लगेंगे 110 वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में 387 बूथों पर लगेंगे 110 वाहन
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नगर निकाय चुनाव में कुल 387 बूथों पर होने वाले मतदान में 110 वाहनों का प्रयोग किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से बस, मिनी बस व विंगर को ही अधिग्रहित किया जाएगा। संबंधित वाहन संचालकों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
चुनाव के दौरान मतदान कर्मियों के साथ ही बूथों पर सुरक्षा कर्मियों के पहुंचाने के लिए वाहनों के अधिग्रहण की तैयारी कर ली है। हालांकि नगरीय इलाके में चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने केवल बस, मिनी बस व विंगर को ही अधिग्रहित करने की तैयारी की है। प्रशासनिक तैयारी को देखें तो बलिया नगर पालिका के 138 बूथों पर चुनाव के लिए कुल 35 वाहनों का प्रयोग किया जाएगा। इसमें 21 बस, नौ मिनी बस व पांच विंगर शामिल हैं। इसके अलावा रसड़ा नगर पालिका के 35 बूथों पर होने वाले चुनाव के लिए छह बस, तीन मिनी बस व दो विंगर, चितबड़ागांव नगर पंचायत के 29 बूथों के लिए एक बस, दो मिनी बस व नौ विंगर को अधिग्रहित किया जाएगा। बेल्थरारोड नगर पंचायत के 28 बूथों पर होने वाले चुनाव के लिए दो बस, सात मिनी बस की जरुरत होगी।
सहतवार नगर पंचायत के 22 बूथों पर चुनाव को पांच बस व तीन विंगर, रेवती नगर पंचायत के 25 बूथों पर चुनाव के लिए एक बस, तीन मिनी बस व छह विंगर वाहन को अधिग्रहित किया जाएगा। मनियर नगर पंचायत के 23 बूथों पर चुनाव के लिए छह बस व एक विंगर, बांसडीह नगर पंचायत के 26 बूथों के लिए छह बस, सिकंदरपुर नगर पंचायत के 29 बूथों पर चुनाव के लिए छह बस व दो विंगर तथा बैरिया नगर पंचायत के 32 बूथों पर चुनाव के दौरान मतदान कर्मियों व सुरक्षा कर्मियों के लिए दो बस, एक मिनी बस तथा एक विंगर को अधिग्रहित किया जाएगा।
विज्ञापन
एआरटीओ आंजनेय सिंह ने बताया कि वाहनों के अधिग्रहण की कार्रवाई शुरु कर दी गई है और संबंधित वाहन संचालकों को नोटिस भी जारी कर दिया गया है।