{"_id":"59a84b624f1c1b03278b49cd","slug":"121504201570-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्वस्त नेटवर्क के चलते डाकघर का काम प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्वस्त नेटवर्क के चलते डाकघर का काम प्रभावित
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इब्राहिमपट्टी। क्षेत्र के 17 शाखाओं का संचालन करने वाला उप डाकघर किड़ीहरापुर का पिछले दो महीनों से नेटवर्क पूरी तरह से ध्वस्त है। जिससे उपभोक्ताओं को लेनदेन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन कर्मचारियों से लोगों की तू तू मैं मैं भी हो रही है। कर्मचारियों ने इसकी लिखित शिकायत दर्जनों बार विभागीय अधिकारियों सहित भारतीय दूर संचार निगम से की। लेकिन समस्या का निराकरण अभी तक नहीं हुआ। जिससे उपभोक्त परेशान हैं।
बता दें कि किड़ीहरापुर स्थित उप डाकघर के अंतर्गत 17 शाखाओं का संचालन किया जाता है। जिसमें करीब 15,000 बचत खाते व 25000 आवर्ती जमा खाता के साथ अन्य खाते उपभोक्ताओं के संचालित है। जिसके लेन देन करने के लिए सैकड़ों उपभोक्ता हर रोज आते हैं। लेकिन नेटवर्क की समस्या से हर रोज उपभोक्ताओं को मायूस घर लौटना पड़ता है। वहीं उपभोक्ताओं व कर्मचारियों के बीच नेटवर्क को लेकर तू-तू, मैं-मैं भी होती है। डाकघर के कर्मचारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर किसी तरह काम चला रहे हैं। जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। वहीं डाकपाल सुनील यादव ने बताया कि इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों सहित अधिकारियों से दर्जनों बार की गई है। लेकिन नतीजा सिफर रहा है। इस संबंध में रसड़ा एसडीओ बिलास चौहान ने बताया कि सड़क की चौड़ीकरण होने के चलते केविल कट गई है। एक हप्ते के अंदर इसे ठीक कर दिया जाएगा।