फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पुण्यतिथि पर स्मरण की गई मातेश्वरी जगदंबा

पुण्यतिथि पर स्मरण की गई मातेश्वरी जगदंबा

Sat, 24 Jun 2017 10:51 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर स्मरण की गई मातेश्वरी जगदंबा

विज्ञापन
बलिया। विश्व विख्यात आध्यात्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा नगर के हरपुर स्थित सेठ कालोनी में शनिवार को संस्था की प्रथम मुख्य प्रथम प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा की 52 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उपस्थित सभी भाई, बहन विश्व शांति के लिए योग का दान किए इसके पश्चात सभी उनके चित्र के समक्ष श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।


कार्यक्रम का शुभारंभ सेवा केंद्र के मुख्य संचालिका बीके उमा दीदी ने मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मातेश्वरी बाल्यावस्था में ही इस संस्था में आई। उसी समय संस्था मुख्य संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा ने अपनी परख बुद्धि से मातेश्वरी के आंतरिक विशेषताओं को पहचान लिया। इसके बाद उन्होंने पांच योग्य बहनों की कमेटी बनाकर उस कमेटी का मातेश्वरी को अध्यक्ष बनाया गया। ब्रह्मा बाबा ने कहा कि इनके ही दिशा-निर्देशन में संस्था का संचालन होगा। तब से पूरे विश्व में महिलाओं द्वारा ही ब्रह्माकुमारीज संस्था का संचालन होने लगा। मातेश्वरी ने 24 जून 1965 को शरीर को त्याग कर तपस्या और सेवा में संपूर्णता को प्राप्त किया। इस मौके पर बीके सुमन, बीके सुरेश, कमलाकर पांडेय, राजन, परशुराम पांडेय, रामेश्वर, सुमित्रा, ददन, आशीष, अभिषेक आदि सैकड़ों भाई-बहन उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed