{"_id":"670ea303b3a91cd1320f9ac7","slug":"1200-workers-successful-in-pre-screening-test-ballia-news-c-20-1-vns1017-760076-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: प्री स्क्रीनिंग टेस्ट में 1200 श्रमिक सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: प्री स्क्रीनिंग टेस्ट में 1200 श्रमिक सफल
विज्ञापन
बलिया। रोजगार के लिए इस्राइल जाने के इच्छुक 1200 निर्माण श्रमिक प्री स्क्रीनिंग टेस्ट में सफल पाए गए हैं। इन श्रमिकों का इस्राइल की संस्था प्रोफाइल टेस्ट लेगी। इस्राइल भेजे जाने से पूर्व श्रमिकों को आईटीआई से संबंधित ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस्राइल में रोजगार के प्रति श्रमिकों में उत्साह दिख रखा है। श्रमिकों के मुताबिक, अच्छे पारिश्रमिक की वजह से इस्राइल जाने का मन बनाया है। इसके लिए अब तक करीब 1800 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया है।
सेवायोजन विभाग के अनुदेशक पीएन यादव ने बताया कि इस्राइल में निर्माण श्रमिकों की आवश्यकता है। इसके लिए भारत सरकार और इस्राइल के बीच अनुबंध हुआ है। श्रमिकों को रोजगार देने के लिए एनएसडीसी (नेशनल स्कील डेब्लपमेंट कार्पोरेशन) संस्था और पीआईबीए (पापुलेशन इमीग्रेशन एंड बार्डर अथाॅरिटी) के साथ समन्वय स्थापित करके श्रमिकों को फ्रेम वर्क, शटरिंग, कारपेंटर, आयरन बेंडिंग, सिरेमिक टाइल्स व प्लास्टरिंग कटेगरी में इस्राइल भेजे जाने की प्रक्रिया चल रही है। श्रमिकों के चयन के प्रथम चरण में सेवायोजन कार्यालय द्वारा आवेदकों का प्री स्क्रीनिंग टेस्ट कराया गया, जिसमें करीब 1200 श्रमिक उत्तीर्ण पाए गए। इस टेस्ट को उत्तीर्ण करने वाले आवेदकों का इस्राइल की संस्था प्रोफाइल टेस्ट लेगी। टेस्ट उत्तीर्ण श्रमिकों का पुलिस वेरिफिकेशन एवं मेडिकल की कार्रवाई की जाएगी। इस्राइल भेजे जाने से पूर्व श्रमिकों को आईटीआई में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्री स्क्रीनिंग टेस्ट उत्तीर्ण कर चुके निर्माण श्रमिक संजय कुमार, राकेश चौहान, अरविंद सिंह और भोला यादव ने इस्राइल मेंशन कार्य के लिए आवेदन किया है। इनका कहना है कि इस्राइल सरकार श्रमिकों को अच्छा पारिश्रमिक दे रही है। इसके कारण रोजगार के लिए इस्राइल जाने के लिए आवेदन किया है। निर्माण श्रमिकों के मुताबिक वह प्री स्क्रीनिंग टेस्ट उत्तीर्ण कर चुके हैं। विदेश में कार्य करने की इच्छा पहले से है।
विज्ञापन
इस्राइल में निर्माण श्रमिकों की आवश्यकता है। इसके लिए इस्राइल और भारत सरकार में अनुबंध हुआ है। इस्राइल में कार्य के लिए श्रमिकों से आवेदन मांगा गया था। प्री स्क्रीनिंग टेस्ट में करीब 1200 श्रमिक सफल पाए गए हैं। -विकास कुमार,सहायक सेवायोजन अधिकारी।