फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   लोस सलेमपुर में लगे अधिकारियों संग प्रेक्षक ने की समीक्षा

लोस सलेमपुर में लगे अधिकारियों संग प्रेक्षक ने की समीक्षा

Sat, 11 May 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
लोस सलेमपुर में लगे अधिकारियों संग प्रेक्षक ने की समीक्षा
अधिकारियों संग प्रेक्षक ने की समीक्षा
बलिया। लोक सभा चुनाव व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर के सामान्य प्रेक्षक अजय यादव ने जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सभी एआरओ, मास्टर ट्रेनर व इंजीनियरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आयोग से दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदान के दिन हर दो घंटे पर आयोग को रिपोर्ट भेजनी है। कंट्रोल रूम का दायित्व है कि जरूरी सूचनाएं संबंधित एआरओ को तत्काल फोन या एसएमएस के माध्यम से बताते रहें। ध्यान रहे कि कंट्रोल रूम की सूचना और मतदान प्रतिशत एकदम सही होना चाहिए। इसके लिए पहले से तैयार रहें। उन्होंने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट से कहा, पीठासीन अधिकारी से बराबर संपर्क बनाए रखें। सुबह और शाम भीड़ बढ़ती है इसका ध्यान रहे। उन्होंने सभी अधिकारियों को एक बार फिर सलेमपुर के सामान्य प्रेक्षक का मोबाइल नंबर- 8765039337 तथा व्यय प्रेक्षक का मोबाइल नंबर- 8765044326 को नोट कराया। यह भी कहा कि अगर कहीं कोई घटना होने की सूचना आती है तो तुरंत कंट्रोल रूम और संबंधित एआरओ को इसकी जानकारी दें। हर स्थिति से निपटने के लिए ही मजिस्ट्रेट का पावर दिया गया है। हर हाल में चुनाव को सकुशल संपन्न कराना है।
विज्ञापन

बैठक में आए इंजीनियर द्वारा वीवीपैट/ईवीएम का प्रशिक्षण दिया गया। सलेमपुर संसदीय सीट पर निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को इसकी विधिवत जानकारी कर लेने को कहा गया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने कहा कि अगर कहीं कोई कमी मिलती है उसे समय से दूर कर लिया जाए। कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर है। बैठक में सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, एडीएम रामआसरे, समस्त एआरओ, जोनल मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed