फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दो दिवसीय हड़ताल के साथ विद्युत कर्मचारियों मांगा हक

दो दिवसीय हड़ताल के साथ विद्युत कर्मचारियों मांगा हक

Wed, 09 Jan 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय हड़ताल के साथ विद्युत कर्मचारियों मांगा हक
बलिया। विद्युत मजदूर कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले केंद्रीय आह्वान पर दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी आंदोलन के क्रम में विद्युत मजदूरों ने अपने कर्मचारी हितों और श्रमिकों की मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष हड़ताल किया। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों को गलत ठहराया। कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के चलते श्रमिकों और कामगरों को उनका वाजिब हक नहीं मिल पा रहा है। समिति के संयोजक बीबी सिंह ने कहा कि हम मजदूरों के हकों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। जब तक उन्हें उनका हक नहीं मिल जाता हम शांत बैठने वाले नहीं है। कहा कि हमारे पांच सूत्री मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो हम चैन से सरकार को बैठने नहीं देंगे। कहा कि इलेक्ट्रीसिटी बिल 2018 अगर पारित हो गया तो निश्चय ही गरीबों को और अधिक महंगा बिजली बिल मिलेगा। अब गरीबों को भी 10 से 12 रुपये प्रति यूनिट बिजली मिलेगी। जो गरीबों के नाम पर ढोंग करने वाली सरकार का पोल खोलकर रख देगी। इस मौके पर अनिल कुमार मल्ल, सत्यप्रकाश सिंह, प्रमोद राय, देवेंद्र प्रताप सिंह, अरुण सिंह, अशोक कुमार, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed