फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सैकड़ों मजदूरों ने निकाला पैदल मार्च

सैकड़ों मजदूरों ने निकाला पैदल मार्च

Wed, 09 Jan 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
सैकड़ों मजदूरों ने निकाला पैदल मार्च
मनियर। देश व्यापी मजदूर हड़ताल के क्रम में बुधवार को अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के नेताओं ने सैकड़ों मजदूरों के साथ चांदूपाकड़, सिनेमा हॉल से बस स्टैंड होते हुए ब्लॉक मुख्यालय मनियर तक पैदल मार्च निकाला और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय पर धरना सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड श्रीराम चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों ने आवाम को गहरे संकट की ओर ले जा रहा है। यह सरकार सिर्फ जुमलेबाजी कर रही है, गरीब जनता के सवाल से इस सरकार को कुछ लेना देना नहीं है। मोदी सरकार पूंजीपतियों कठपुतली बन गयी है जो पूंजीपति देश की दौलत लूट कर विदेश भाग जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि ग्रामीण मजदूरों को एक साल में दो सौ दिन काम की गारंटी व गरीब परिवार को 50 किलो राशन, प्रतिदिन की मजदूरी पांच सौ रुपए, सभी गरीबों को आवास की गारंटी तथा विधवा वृद्धा पेंशन के तहत पांच हजार रुपये प्रतिमाह सुनिश्चित किया जाय आदि मांगे रही। इस मौके पर लाल साहब, राधेश्याम चौहान, लीलावती देवी, चंद्रमा राम, बब्बन चौहान, श्री भगवान चौहान, सुभाष राजभर, जनार्दन सिंह, राजू राजभर, रेखा पासवान, मुन्नी सिंह आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता राम प्रवेश शर्मा व संचालन जोगिंदर राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed