{"_id":"5a8ef6bf4f1c1b187e8b7aa9","slug":"11519318719-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर टीम के जाने के बाद दूकान बढ़ी चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर टीम के जाने के बाद दूकान बढ़ी चहल-पहल
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। आयकर टीम के सर्वे करके चले जाने के बाद नगर के तीनो ज्वैलरी शोरुम में ग्राहक पहुंचे और स्वर्णाभूषणों की खरीदारी की। दिनभर दुकानों में चहल पहल रही और कर्मचारी अपने कामों में लगे रहे। उधर, आयकर के सर्वे को लेकर भी चर्चाएं होती रहीं। जबकि नगर के अन्य कारोबारी आयकर की कार्रवाई से दहशत में हैं। उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि कहीं टीम उनके यहां भी न आ धमके।
वाराणसी से आई आयकर टीम ने नगर के तीन ज्वैलरी के शोरुम पर मंगलवार से गुरुवार की दोपहर तक सर्वे का काम किया। इस दौरान शो रुमों के कागजात खंगाले गए और उनकी बिक्री आदि की जांच की गई। आयकर की इस कार्रवाई की चलते इन तीनों दूकानों के शटर तीन दिनों तक बंद रहे। गुरुवार को दोपहर बाद जैसे ही आयकर की टीम सर्वे करके वापस चली गई, वैसे ही तीनों प्रतिष्ठानों पर ग्राहक दिखाई देने लगे। आलम यह रहा कि जहां एक तरफ शहर के व्यापारी वर्ग इस छापेमारी की घटना से हलकान रहे। वहीं दूसरी ओर लोग एक-एक गतिविधियों पर नजर गड़ाए रहे। हर कोई जानना चाह रहा था कि टीम के अफसरों ने आखिरकार जांच में क्या पाया। सर्राफा कारोबारी के आवास एवं हनुमानगंज स्थित फार्म हाउस पर आयकर की टीमों के पहुंचकर सर्वे करने को लेकर चर्चाएं चलती रही। आसपास के दुकानदार भी इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाते रहे।
वहीं नगर के कई आभूषण कारोबारी अभी तक डरे हुए हैं। उन्हें यह डर सताता रहा कि कहीं टीम उनके यहां भी न आ धमके। इसे लेकर वह वाराणसी के अपने अन्य कारोबारियों से भी लगातार संपर्क बनाए रहे। जबकि इसका उनके कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ा। उनके यहां भी अन्य दिनों की भांति ग्राहक खरीदारी करने आए।