फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सिकंदरपुर में 15 वार्डों के लिए बनाए गए हैं 11 मतदान केंद्र

सिकंदरपुर में 15 वार्डों के लिए बनाए गए हैं 11 मतदान केंद्र

Tue, 31 Oct 2017 11:10 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
सिकंदरपुर में 15 वार्डों के लिए बनाए गए हैं 11 मतदान केंद्र
सिकंदरपुर। नगर पंचायत सिकंदरपुर में चुनाव की तैयारी तहसील प्रशासन द्वारा लगभग पूरा कर लिया गया है। मंगलवार को उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव की देखरेख में तहसील प्रांगण में बैरिकेडिंग का कार्य किया जा रहा था, 11 मतदान केंद्रों पर 15 वार्डों के लिए कुल 29 बूथ बनाए गए हैं । मतदाता सूची में शामिल 18442 वोटर अपने मतों का प्रयोग करेंगे। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 10167 व महिला मतदाताओं की संख्या 8275 है।
विज्ञापन

शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए तीन अति संवेदनशील प्लस व 8 अतिसंवेदनशील के साथ 14 संवेदनशील बूथ घोषित किए गए हैं। नगर पंचायत चुनाव के लिए टाउन प्राथमिक विद्यालय नंबर दो , सामुदायिक केंद्र मुड़ियापुर, कन्या प्राथमिक पाठशाला सिकंदरपुर, सरस्वती शिशु मंदिर किला का पोखरा, अनुपम विद्यामंदिर लोहार पट्टी , पुराना नगर पंचायत कार्यालय सिकंदरपुर , हजरत आसी जूनियर हाईस्कूल सिकंदरपुर, मदरसा अनवारुल उलूम , सरकारी बीज गोदाम, जूनियर हाईस्कूल सिकंदरपुर, दारुल उलूम सरकारे आसी सिकंदरपुर को मतदान केंद्र बनाया गया है। जिसमें अति संवेदनशील प्लस मदरसा अनवारुल उलूम सिकंदरपुर व दारुल उलूम सरकारे आसी सिकंदरपुर के बूथ चिह्नित किए गए हैं। उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव ने बताया कि प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सभी तैयारी स्थानीय स्तर पर पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed