{"_id":"59e3a2654f1c1b76678b5df0","slug":"11508090469-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण पदक पाने वाली पल्लवी हुई सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण पदक पाने वाली पल्लवी हुई सम्मानित
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चितबड़ागांव। श्री जमुना राम पीजी कॉलेज से स्नातकोत्तर शिक्षा में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान पाने वाली स्वर्ण पदक विजेता पल्लवी राय सहित तीन छात्राओं को महाविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय की एमए गृह विज्ञान की छात्रा पल्लवी राय ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही विश्वविद्यालय की टाप टेन की सूची में कुमारी प्रशंसा मौर्या तृतीय तथा अंकिता गुप्ता ने छठ स्थान प्राप्त किया है। विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में महामहिम राज्यपाल द्वारा पल्लवी राय को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। शनिवार को जमुना राम महाविद्यालय परिसर में इन छात्राओं को प्रबंधक डॉक्टर धर्मात्मानन्द तथा प्राचार्य डॉक्टर अंगद प्रसाद गुप्त द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. धर्मात्मानन्द ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं ने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया है कि शिक्षा का समुचित वातावरण मिलने पर वह किसी भी क्षेत्र में अपना परचम लहरा सकती हैं । कार्यक्रम में गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम राय, नेहा वर्मा उपस्थित रहे।