{"_id":"59e24c284f1c1b98678b5b38","slug":"11508002856-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीघ्र ही मंडी का बदलेगा स्वरूप : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीघ्र ही मंडी का बदलेगा स्वरूप : डीएम
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। अब हर महीने की 14 तारीख को मंडी के व्यापारियों या किसानों की सुविधाओं के लिए ई-नाम दिवस मनाया जाएगा। पहला आयोजन मंडी समिति में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिलाधिकारी ने मंडी के समस्त व्यापारियों से बातचीत की और उनकी सुविधाओं की जानकारी लेते हुए हर व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश मंडी सचिव को दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि समय के हिसाब से हर चीज में तकनीकी विकास हो रहा है। शीघ्र ही मण्डी का बदलता स्वरूप नजर आएगा। मण्डी को वाई-फाई से लैस बनाया जाएगा। हर व्यवस्थाएं ऑनलाइन हो रही है। कारोबार भी ऑनलाइन हो जाएगा। जिससे व्यापारियों को आसानी होगी और व्यवस्था भी पारदर्शी हो जाएगी। उन्होंने मण्डी सचिव को सख्त निर्देश दिया कि मण्डी में साफ सफाई सुनिश्चित कराएं। व्यापारियों की मांग पर सब्जी का होलसेल बाजार भी मंडी में लाने की कवायद चल रही है। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के आपसी समन्वय से ‘राष्ट्रीय कृषि बाजार‘ परियोजना प्रदेश की 100 मंडियों में संचालित हैं। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों की आय को दोगुना करना एवं बिचौलियों की भूमिका को खत्म करना है। इससे व्यापार की व्यवस्था पारदर्शी होगी। इस योजना में व्यापारी एवं किसान देश की किसी भी मंडी में क्रय-विक्रय कर सकेंगे। कहा कि एकल लाइसेंस से व्यापारी कई मण्डियों से सीधे क्रय करने की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। इसी परियोजना के तहत हर महीने की 14 तारीख को ई-नाम दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय कृषि परियोजना के तहत ज्यादा खरीद-विक्री करने के लिए कृषक कृष्ण माधव व व्यापारी आफिस अली को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्रम देकर जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडेय, मण्डी सचिव श्यामनारायन यादव, ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक अजीत सिंह, मण्डी निरीक्षक आशुतोष सिंह आदि उपस्थित थे।