{"_id":"595691264f1c1b7c0c8b4a48","slug":"11498845478-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उप चुनाव के लिए मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उप चुनाव के लिए मतदान आज
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) सुरेन्द्र विक्रम ने पंचायत उप निर्वाचन के लिए जोनल मजिस्ट्रेटों को नियुक्त कर दिया है। मतदान 01 जुलाई को पूर्वाह्न सात बजे से सायं 05 बजे तक होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विकास खंड नगरा अंतर्गत ग्राम पंचायत 30 कसौंडर में उपजिलाधिकारी बेल्थरारोड सुशील लाल श्रीवास्तव को विकास खंड रेवती अंतर्गत ग्राम पंचायत से 34- पचरूखा में उप जिलाधिकारी बांसडीह राधेश्याम पाठक को विकास खंड बैरिया अन्तर्गत ग्राम पंचायत 18-चकगिरधर में उप जिलाधिकारी बैरिया अरविन्द कुमार को, विकास खण्ड़ हनुमानगंज अन्तर्गत 28- सर्फुद्दीनपुर में उप जिलाधिकारी सदर निखिल टीकाराम फुंडे को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए कहा है कि सौंपे गए कार्यों के दायित्व का निर्वहन करें।
पांच पंचायतें चुनेंगी अपने प्रधान
पंचायत उप निर्वाचन के लिए पोलिंग पार्टी पहुंची
बलिया। जिले में चार ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी है। प्रत्येक बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा। प्रधान पद के लिए नगरा ब्लॉक के कसौंडर गांव में चुनाव के लिए नगरा ब्लॉक मुख्यालय से पार्टी रवाना हुई। यहां 7 प्रत्याशी मैदान में हैं। चार मतदान केंद्र व 8 बूथ बनाये गये हैं। इसी तरह रेवती ब्लॉक मुख्यालय से पचरूखा के लिए पार्टी रवाना हुई। पचरूखा में भी सात प्रत्याशी है। यहां दो मतदान केंद्र व तीन बूथ है। बैरिया के चकगिरधर गांव में तीन प्रत्याशी मैदान में है और यहां एक मतदान केंद्र व तीन बूथ है। हनुमानगंज ब्लॉक के सरफुद्दीनपुर गांव में तीन प्रत्याशी है, एक मतदान केंद्र व दो बूथ बनाये गए है।
विज्ञापन
जोनल मजिस्ट्रेट होंगे सम्बन्धित क्षेत्र के एसडीएम
बलिया। जिलाधिकारी ने पंचायत उप निर्वाचन के लिए चारों गांवों के लिए जोनल मजिस्ट्रेट तैनात कर दिया है। नगरा ब्लॉक के कसौंडर के लिए एसडीएम बेल्थरा सुशील श्रीवास्तव को, रेवती ब्लॉक के पचरूखा के लिए एसडीएम बांसडीह राधेश्याम पाठक को, बैरिया के चकगिरधर गांव में उप चुनाव के लिए एसडीएम बैरिया अरविंद कुमार को तथा हनुमानगंज ब्लॉक के सरफुद्दीनपुर के लिए एसडीएम सदर निखिल टीकाराम फुंडे को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया है। ये मजिस्ट्रेट सीओ के साथ मतदान केंद्रों पर पैनी नजर रख स्वतंत्र, निष्पक्ष व सकुशल मतदान सम्पन्न कराएंगे।
पचरूखा गांव में पुलिस ने किया रूटमार्च
रेवती। थाना क्षेत्र के पचरूखा ग्रामसभा में शनिवार को होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को स्थानीय पुलिस ने सीओ बैरिया टीएन दुबे के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान एसएचओ मनोज कुमार सिंह ने लाउडस्पीकर से बताया कि आप सब बिना किसी दबाव के निर्भीक होकर मतदान करें और फाल्स मतदान का प्रयास न करें । कहीं कोई गड़बड़ी दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसआई नागेंद्र पांडेय, कांस्टेबल सतीश सिंह, सुधीर चौधरी, श्याम भारती, राणा यादव, कांता पाल, जय प्रकाश पटेल आदि मौजूद रहे।