{"_id":"5c7c1555bdec224be317ff1b","slug":"111551635797-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि आज, शिवालयों में होगा जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि आज, शिवालयों में होगा जलाभिषेक
विज्ञापन
बलिया। महाशिवरात्रि को लेकर शिवालयों में रंग रोगन और सफाई का कार्य पूरा हो गया। महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक व प्रमुख शिवालयों पर होने वाली भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग कर दी गई है। प्रमुख शिवालयों पर पुलिस प्रशासन की ओर से चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम रखा गया है।
बालेश्वर मंदिर से भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली जाएगी। जिसकी तैयारी जोरों पर है। महाशिवरात्रि पर्व पर नगर के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर व गोला रोड स्थित कैलाश धाम, मिड्ढी स्थित शिव मंदिर, महावीर घाट स्थित शिव मंदिर तथा नगर से सटे निधरिया स्थित पंच मंदिर से भव्य शिव बारात निकाली जाती है। इसके अलावा देवकली स्थित शिव मंदिर एवं नगरी स्थित नकटा शिव मंदिर पर शिवरात्रि पर्व पर मेला लगेगा। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के नारायनपुर स्थित मुक्तिनाथ मंदिर, असेगा स्थित शिव मंदिर, रसड़ा स्थित श्रीनाथ मंदिर, मिड्ढा स्थित शिव मंदिर, छाता स्थित छितेश्वर नाथ मंदिर, सहतवार कस्बा स्थित पंच मंदिर, कारो स्थित कामेश्वर नाथ, भड़सर स्थित दु:खहरण नाथ मंदिर, कुकुरहा स्थित तिलेश्वर नाथ, ब्यासी स्थित हरिहर नाथ, कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ज्ञानेश्वर नाथ मंदिर आदि शिवालयों पर साफ-सफाई व रंग-रोगन कार्य पूरा हो गया है। शिवरात्रि पर निकलने वाले शिव बरात के दौरान नगर के विभिन्न मार्गों पर विभिन्न कमेटियों द्वारा शर्बत, ठंडई, मिष्ठान व पानी आदि के स्टॉल लगाए जाएंगे।
चिलकहर। महाशिवरात्रि के मद्देनजर क्षेत्र के शिव मंदिरों पर साफ-सफाई व पूजन-अर्चन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। भक्तों को कोई परेशानी न हो, इसलिए बकायदा बैरिकेडिंग किया जा रहा है। इसके साथ ही मंदिरों की रंगाई-पुताई करने के साथ ही झालर लाइटों से सजाया गया है। क्षेत्र के बाबा तिलेश्वर नाथ धाम पर दूर-दराज से लोग बाबा का रूद्राभिषेक करने के लिए पहुंचते हैं। कुरेजी स्थित शिव मंदिर पर भी मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। साथ ही पूजा-अर्चन के लिए मंदिरों को झालर व फूल मालाओं से सजाया गया है। क्षेत्र के ताखा, नरांव, चिलकहर, सलेमपुर स्थित विभिन्न शिव मंदिरों पर पूजन-अर्चन के साथ मेले का आयोजन किया जाएगा।