{"_id":"5b8595b142c792466a5064e9","slug":"111535481265-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा शुल्क नहीं देने पर नामांकन किया निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा शुल्क नहीं देने पर नामांकन किया निरस्त
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में डीएलएड में दाखिले में शासन द्वारा निर्धारित शुल्क के बाद भी धन उगाही की जा रही है। ऐसा नहीं करने पर विद्यालय के प्रबंध समिति द्वारा नामांकन निरस्त करने की धमकी तक दी जा रही है। ऐसा ही एक मामला बांसडीह में सामने आया है। बांसडीह कस्बा निवासी मणि शंकर पाण्डेय ने कालेज प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि शासन द्वारा निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद सुविधा शुल्क के नाम पर पैसे की मांग की गई, जिसे पूरा न करने की दशा में नामांकन निरस्त कर दिया गया।
स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह राजपुर में डीएलएड में दाखिले के लिए शासन द्वारा 41000 रुपये (इकतालीस हजार रुपये) निर्धारित किया गया है। लेकिन बांसडीह महाविद्यालय में प्रवेश फार्म के नाम पर पांच हजार रुपये अधिक लिया जा रहे हैं। नहीं देने पर नामांकन निरस्त व फेल करने की धमकी दी जा रही है। इस संबंध में पीड़ित छात्र ने बताया कि विगत दिनों जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेंद्र सिंह से मिलकर मौखिक शिकायत किया था, जिस पर कुलपति ने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्यवाही का भरोसा दिया था। वहीं, छात्र ने कुलाधिपति राज्यपाल महामहिम रामनाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पत्र भेजकर मामले से अवगत कराते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। इस संबंध में कुलपति प्रोफेसर योगेंद्र सिंह ने कहा कि कक्षाओं में दाखिले के लिए शासन द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक फीस लेना अपराध है। हालांकि अभी तक उक्त कालेज के खिलाफ कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने के बाद अवश्य ही मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।