फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आपसी सौहाद बिगाड़ने पर तुली हैं सरकारें

आपसी सौहाद बिगाड़ने पर तुली हैं सरकारें

Mon, 09 Apr 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
आपसी सौहाद बिगाड़ने पर तुली हैं सरकारें
बलिया। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के फरमान पर कांग्रेसी नेताओं ने सोमवार को चौक शहीद पार्क के सामने सामूहिक उपवास किया। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला। नगर भ्रमण करते हुए शहीद पार्क चौक में बैठ गए। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र और सूबे की सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निलाली।
विज्ञापन

चौक शहीद पार्क के बाहर सामूहिक उपवास पर बैठे कांग्रेसी नेताओं को संबोधित करते जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें हर तरीके से समाज में आपसी सौहार्द बिगाड़ने पर तुली हुई है। संविधानवेत्ता डा. भीमराव आंबेडकर के बारे में नाम लेकर कभी अनुसूचित जाति अधिनियम को लेकर समाज में हिंसा भड़काने की कोशिश केंद्र और प्रदेश सरकार कर रही है।इस मौके पर उप्र कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2014 से लेकर आज तक पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई विकास नहीं किया गया। सरकार के पास न तो गरीब के लिए कोई एजेंडा है और न तो युवा और वेरोजगारों के लिए। इसका खामियाजा आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में सरकार को भुगतना पड़ेगा। केंद्र और प्रदेश में दोनों जगह जुमलेबाजों की सरकार काम कर रही है। भाजपा के नेताओं के कथनी और करनी के बारे में जनता जान चुकी है। इस मौके पर जितेंद्र बहादुर सिंह, विजय मिश्र, शिवप्रताप ओझा, सागर सिंह राहुल, अशोक सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, कमलेश सिंह, रामेश्वर तिवारी, भोला दूबे, हरीश कुमार, धनजी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed