{"_id":"5a0889634f1c1b78548bc7f6","slug":"111510508899-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस का रिसाव हुआ, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस का रिसाव हुआ, बाल-बाल बचे लोग
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगर पंचायत वार्ड नंबर छ: के रिहायशी इलाके में शनिवार की रात गैस सिलेंडर में रेगुलेटर लगाते समय रिसाव होने लगा । इसके चलते पूरे घर में गैस फैल गया । संयोग रहा कि चूल्हे को जलाने के लिए माचिस का प्रयोग नहीं हुआ, अन्यथा बहुत बड़ा हादसा हो गया होता। यह स्थिति गैस कंपनी द्वारा सिलेंडर में गैस भराई में लापरवाही के चलते उत्पन्न हुई है ।वार्ड नंबर छ: में नौशाद अहमद का घर है। शनिवार को घर की महिला द्वारा नई सिलेंडर में रेगुलेटर लगाते समय वाल्व की गड़बड़ी से गैस का रिसाव होने लगा। इसके चलते पूरे घर में गैस की दुर्गंध आने लगी । इससे बेपरवाह महिला चूल्हे को माचिस से जलाने की कोशिश कर ही रही थी लगाने कि इस बीच नौशाद किचन में पहुंच गये तथा माचिस को अपने हाथ में ले लिया, अन्यथा बहुत बड़ा हादसा हुआ होता। इसके पूर्व वार्ड नंबर सात में भी गत दिनों इसी तरह की घटना हुई ।घटना से गैस एजेंसी के संचालक को अवगत कराने के बाद भी सिलेंडर की तकनीकी खराबी दूर नहीं की जा रही है ।इसको लेकर गैस उपभोक्ताओं में नाराजगी है ।
विज्ञापन