{"_id":"59f8b5984f1c1bdb538ba175","slug":"111509471640-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीरामपुर घाट पर पीपा पुल न बनने से लोग नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीरामपुर घाट पर पीपा पुल न बनने से लोग नाराज
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जनपद के श्रीरामपुर घाट पर गंगापार के गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए कार्तिक महीने में बनने वाला पीपा पुल के न बन पाने के कारण गंगा उस पार ही नहीं, बल्कि इस पार के लोगों में भी काफी आक्रोश है।
ज्ञात हो कि कार्तिक मास के ददरी मेला के अवसर पर 14 अक्टूबर से पहले गंगा नदी पर पीपा का पुल बन जाता था। जिसके चलते गंगा उस पार के परानपुर, नंबरी, सोमाली, जवहीं के अलावा बिहार प्रांत के कई गांवों के लोग बलिया जिला मुख्यालय से जुड़कर ददरी मेले में अपने पशुओं की खरीद-फरोख्त आसानी से कर लेते थे। लेकिन पूरा अक्टूबर माह बीत जाने के बाद भी गंगा नदी पर पीपा का पुल अभी तक नहीं बन पाया है। जिससे गंगा उस पार के गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय आने के लिए तथा किसी गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति के इलाज के लिए नाव द्वारा लाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गंगा उस पार के सैकड़ों लोगों ने जिला प्रशासन तथा लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल श्रीरामपुर घाट पर पीपा पुल बनाने की मांग की।