फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   विधायक के खिलाफ वनकर्मियों का धरना-प्रदर्शन

विधायक के खिलाफ वनकर्मियों का धरना-प्रदर्शन

Fri, 13 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
विधायक के खिलाफ वनकर्मियों का धरना-प्रदर्शन
बलिया। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह तथा उनके समर्थकों द्वारा वन दारोगा की पिटाई के मामले में कार्रवाई को लेकर चल रहा धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। इस मौके पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों के समर्थन देते हुए कहा कि विधायक ने वन दारोगा की पिटाई कर बहुत ही गलत कार्य किया है। ऐसे में विधायक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई होनी चाहिए। चेताया कि विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज तथा उन्हें विधानसभा से बर्खास्त किए जाने तक धरना-प्रदर्शन अनवरत चलता रहेगा।
विज्ञापन

श्रमिक नेता बलवंत कुमार सिंह ने कहा कि अगर दोषियों को पुलिस प्रशासन के लोग बचाने पर लगे हैं तो हम इस आंदोलन के जरिए बता कर रहेंगे कि किसी को अनावश्यक रुप से बचाया नहीं जा सकता है। अगर कोई भी दोषी कितना बड़ा क्यों न हो उसके खिलाफ कार्रवाई हर हाल में की जानी चाहिए। इस मौके पर हीरालाल चौरसिया, अविनाश उपाध्याय, राजेश कु़मार, श्रीकांत राय, व्यास सिंह, जयशंकर प्रजापति, कौशल किशोर तिवारी, जयप्रकाश वर्मा, रामजी पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन छोटेलाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed