बलिया में 10वीं की छात्रा से दरिंदगी: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बुलाया, हाथ-पैर बांधकर सामूहिक दुष्कर्म
बलिया में अश्लील वीडियो की वायरल करने की धमकी देकर 10वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग गए, रविवार सुबह उसे होश आया तो मौके पर लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कुछ लड़कों ने 10वीं की एक छात्रा से शनिवार रात को घर से बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने युवती के कपड़ों को भी वहीं जला दिया और बेहोशी की हालत में उसे वहीं छोड़कर भाग निकले।
रविवार तड़के किशोरी के शोर मचाने पर लोग पहुंचे। सूचना पर एसएसपी और एसपी भी पहुंच गए। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी रविवार की भोर में बदहवास हालत में खेत रोती मिली। आवाज सुनकर लोग पहुंचे तो उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे मिले। बगल में कपड़े जले पड़े थे। कुछ कपड़े फटे थे।
किशोरी के शरीर पर खरोंच के निशान
इसके बाद लोगों ने किशोरी को कपड़े देकर और आग जलाकर राहत पहुंचाई। फिर पुलिस को सूचना दी। किशोरी ने बताया कि कुछ युवकों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया है। ये युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हैं।
पढ़ेंः प्रेम प्रसंग में नर्सिंग होम के कंपाउंडर ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान, ड्यूटी के दौरान ही बिगड़ी थी तबीयत
शनिवार रात भी युवकों ने धमकी देकर यहां बुलाया। वह साइकिल से आई तो तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। किशोरी के शरीर पर खरोंच के निशान भी मिले हैं। सूचना पर फोरेंसिक टीम, एसओजी के साथ नगरा और उभावं थाने भी फोर्स पहुंच गई।
ननिहाल में रहती है किशोरी
दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ननिहाल में रहती है। ननिहाल से ही वह साइकिल से निकली थी। घटनास्थल उसके ननिहाल से 12 किलोमीटर दूर है। उसकी साइकिल घटनास्थल से कुछ दूर बरामद हुई है।