फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   106 farmers will get compensation for their crops burnt in the fire

Ballia News: अग्निकांड में 106 किसानों के जली फसलों का मिलेगा मुआवजा

Fri, 18 Apr 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
106 farmers will get compensation for their crops burnt in the fire
बलिया। जिले में गर्मी के दिनों में हर साल अग्निकांड में किसानों की गाढ़ी कमाई राख हो जाती है। शासन की तरफ से मिलने वाला मुआवजा भी उनके लिए ऊंट के मुंह में जीरा के समान होता है। किसान कड़ी मेहनत कर अपनी फसलों को तैयार करता हैं।
विज्ञापन

फसल तैयार हो जाने के बाद किसी न किसी तरह आग की घटनाओं का शिकार हो जाता है। ऐसे में उसके सारे अरमान भी राख हो जाता है। रबी के फसल पकने के बाद आग की घटनाएं बढ़ जाती है। अभी तक जिले में आग में 106 किसानों की फसल जलकर राख हो गई। आग की घटना की सूचना पर लेखपाल मौके पर पहुंच कर नुकसान का आंकलन कर संबंधित तहसील के माध्यम से जिला मुख्यालय भेजा जाता है। यहां से कंपाइल रिपोर्ट शासन को भेजी जाती है। जिला मुख्यालय पर 106 किसानों के नुकसान का सर्वे रिपोर्ट जिले के छह तहसीलों से पहुंची है। इसमें किसानों को दो हजार से 34 हजार तक की धनराशि किसानों को मिलती है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने 52 किसानों के नुकसान का आंकलन रिपोर्ट शासन को भेजा है। इन किसानों को लगभग 2.4 लाख की क्षति हुई है। शासन से एकाध दिन में धनराशि पीड़ित किसानों के खाते में जारी होने की उम्मीद है। एडीएम अनिल कुमार ने बताया कि तहसील स्तर से अग्निकांड में किसानों की फसलों के नुकसान का आंकलन शासन को भेजा गया है। जल्द ही उनके खाते में धनराशि सीधे पहुंच जाएगी। अग्निकांड से पीड़ित अन्य किसानों की भी रिपोर्ट शासन को जल्द प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने से 16 बीघा फसल जली : विशुनपुरा। नगरा थाना क्षेत्र के कमरौली ग्राम पंचायत अंतर्गत बिलासपुर एवं बढ़वालिया मौजे में आग लगने से लगभग 16 बीघे की गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग लगने से शैलेन्द्र वर्मा, नरेंद्र, शारदा देवी, अनिरुद्ध, महंगी, ओम प्रकाश, सुबेर, पतिराम, श्रवण वर्मा, रणजीत, रामअवध, जयप्रकाश और घूरा यादव की फसल जल कर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल मनीष श्रीवास्तव ने जली हुई फसल का आंकलन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed