{"_id":"6222481e32ab981b7b26733e","slug":"105-76-lakh-released-for-construction-of-two-roads-and-one-culvert-ballia-news-vns641654141","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मार्गों व एक पुलिया निर्माण के लिए 105.76 लाख जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मार्गों व एक पुलिया निर्माण के लिए 105.76 लाख जारी
विज्ञापन
जिले के सारंगपुर में पुलिया एवं पहुंच मार्ग के लिए शासन ने पूर्वांचल विकास निधि के तहत 105.50 लाख की स्वीकृति दी थी। बतौर दूसरी क़िस्त 31.65 लाख भी जारी कर दिया है। इसी तरह बलिया बांसडीह मार्ग पर साहोडीह से चंवरी तक संपर्क मार्ग के नव निर्माण के लिए पूर्वांचल विकास निधि से 3.50 लाख की स्वीकृति दी थी। इस कार्य के लिए भी शासन ने दूसरी क़िस्त 74.11 लाख जारी किया है। हालांकि यह इन दोनो कार्यों के लिए जारी कुल 105.76 लाख की धनराशि आचार संहिता की समाप्ति के बाद ही अवमुक्त की जाएगी।
जिले में विकास को गति देने के लिए बांसडीह क्षेत्र में वर्षों से क्षतिग्रस्त सारंगपुर पुलिया व 300 मीटर संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए शासन ने पूर्वांचल विकास निधि के तहत 8 मार्च 2018 को कुल 105.50 लाख की स्वीकृति दी। बतौर पहली किस्त 15.82 लाख कर दिया। इस कार्य की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दी गई है। लेकिन अभी तक इस न तो पुलिया का कार्य शुरु हो सका है और न ही संपर्क मार्ग पर ही कार्य कराया गया। 16 अगस्त 2021 को सीडीओ की ओर से शासन को पत्र भेजकर धन की मांग की गई। शासन ने फरवरी के अंतिम सप्ताह में इस कार्य के लिए बतौर दूसरी किस्त 31.65 लाख जारी कर दिया।
इसी तरह बलिया बांसडीह मार्ग के साहोडीह से चंवरी तक 3.50 किमी लंबा संपर्क मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के कारण इसके पुनर्निर्माण की मांग लंबे समय से चल रही थी। शासन ने इस मार्ग के नव निर्माण के लिए पूर्वांचल विकास निधि के तहत 26 अक्तूबर 2018 को कुल 247.05 लाख की स्वीकृति दी और बतौर पहली किस्त भी 61.76 लाख जारी किया। इस कार्य की जिम्मेदारी भी आरईएस को ही दी गई। तीन वर्ष बाद इस कार्य के लिए शासन ने बतौर दूसरी किस्त भी 74.11 लाख जारी किया है।
विज्ञापन
शासन की ओर से पूर्वांचल निधि के तहत धन जारी किया गया है। हालांकि वर्तमान में आचार संहिता होने के कारण धन को फिलहाल अवमुक्त नहीं किया जा रहा है।
- विजय शंकर, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, बलिया।