{"_id":"5c8d3c99bdec2213fe5d2471","slug":"101552759961-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं में शशिकला तो छात्रों में इमरान ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं में शशिकला तो छात्रों में इमरान ने मारी बाजी
विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र के कमतैला स्थित श्रीमती फुलेहरा स्मारक कालेज आफ पालीटेक्निक कालेज में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक गोविंद नारायण सिंह ने फीता काटकर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 100 मीटर की दौड़ छात्राओं में प्रथम स्थान शशिकला पासवान एवं द्वितीय स्थान प्रगति गुप्ता, छात्रों में 100 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान इमरान अंसारी, द्वितीय स्थान अनुराग गुप्ता, 200 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान अनुराग गुप्ता, द्वितीय स्थान मंजीत यादव ने प्राप्त किया।
शतरंज में के एन राय विजेता रहे। वहीं नेहा ठाकुर उप विजेता रही। सिविल इंजीनियरिग द्वितीय वर्ष के छात्रों ने क्रिकेट कप पर कब्जा जमाया। वालीबाल में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष एवं बैडमिंटन में सिविल के छात्रों ने कब्जा जमाया।इस मौके पर प्रधानाचार्य गौतम सिंह यादव, अशोक कुमार सिंह, डीके राय, विवेक वर्मा, विवेक सिंह, राजविजय सिंह, सविता, विशाल, रमेश, रवि, राजेंद्र, आदि लोग उपस्थित रहे।