फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ठंड से निजात के लिए क्षतिग्रस्त शीशों को विभाग ने बदला

ठंड से निजात के लिए क्षतिग्रस्त शीशों को विभाग ने बदला

Fri, 22 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
ठंड से निजात के लिए क्षतिग्रस्त शीशों को विभाग ने बदला
बलिया। ठंड के मद्देनजर राज्य सड़क परिवहन निगम ने अपनी पूरी तैयारी कर लिया है। कोहरे व ठंड से निजात दिलाने के साथ ही यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने के लिए तैयारी कर लिया है। इस दौरान लंबी दूरी संचालित होने वाली सभी बसों में फाग लाइट तथा अन्य सभी बसों में आलवेदर बल्ब लगाया गया है। वहीं ठंड से बचने के लिए क्षतिग्रस्त शीशों को भी बदल दिया गया है और कुछ में बदलने का कार्य जारी है।
विज्ञापन

जनपद में कुल 127 परिवहन की बसें संचालित हैं, जिसमें बलिया डिपो के पास 85 तथा बेल्थरा डिपो के पास 42 बसें हैं। मार्च 2017 में जनपद को 20 नई बसें प्राप्त हुई थी। वर्तमान में 10 वर्ष से ऊपर की कोई बस नहीं है, जिससे जनपद में कोई बस खटारा नहीं है। कोहरे से निजात पाने के उद्देश्य से लंबी दूरी की सभी बसों में फाग लाइट लगा दिए गए हैं। परिवहन विभाग के एआरएम एमआर भारती ने बताया कि नवंबर 2016 में परिवहन विभाग को करीब 34 लाख का घाटा हुआ था, लेकिन वर्ष 2017 नवंबर में 38 लाख 44 हजार का मुनाफा हुआ है। कहा कि प्रदेश सरकार के मंशा के अनुरुप मुख्य गांवों तक परिवहन विभाग की बस चलाने के लिए सर्वे करा लिया गया है। इसमें कुछ गांवों से बसें संचालित भी हो रही हैं। अन्य गांवों से भी शीघ्र ही बसें शीघ्र ही संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed