फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सुरेमनपुर में हो सकता है तीन ट्रेनों का ठहराव

सुरेमनपुर में हो सकता है तीन ट्रेनों का ठहराव

Wed, 18 Oct 2017 10:14 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
सुरेमनपुर में हो सकता है तीन ट्रेनों का ठहराव
बैरिया। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव हो सकता है। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का दुबेछपरा में 29 अक्तूबर कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसमें यह घोषणा की जा सकती है। रेल मंत्रालय ने सुरेमनपुर से तीनों ट्रेनों के ठहराव करने की सहमति के लिए पत्र मांग था। जिसे सुरेमनपुर ने भेज दिया है।
विज्ञापन

छपरा-औड़िहार रेल प्रखंड स्थित सुरेमनपुर स्टेशन से अधिक आय वाला स्टेशन है। यहां गोंदिया, लखनऊ-छपरा, हरिहरनाथ, गरीबनवाज, गंगा कावेरी, जनसाधारण आदि ट्रेनों की ठहराव और फ ुट ओवर ब्रिज, प्रकाश की व्यवस्था आदि कई मांगों को लेकर रानीगंज युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष रोशन गुप्ता समेत अन्य व्यापारियों ने आवाज उठाई थी। लेकिन रेल प्रशासन आज तक उनकी बातों को अनसुना करता रहा है। दुबेछपरा में 29 अक्टूबर को रेल राज्यमंत्री के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिससे एक बार फिर सुरेमनपुर में ट्रेनों के ठहराव की आस लोगों में जगी है।
विज्ञापन

इस बाबत स्टेशन अधीक्षक एपी मिश्र ने बताया कि उच्चाधिकारियों के माध्यम से रेल मंत्रालय ने ट्रेनों की ठहराव के लिए रिपोर्ट मांगा था। जिसकी रिपोर्ट रेल मंत्रालय को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed