फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   100 programs will be decisive in elections: Arvind Menon

100 कार्यक्रम चुनाव में होंगे निर्णायक : अरविंद मेनन

Fri, 22 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
100 programs will be decisive in elections: Arvind Menon
बलिया। बीजेपी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को मोर्चा और प्रकोष्ठ की बैठक हुई। राष्ट्रीय सचिव और गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अरविंद मेनन ने पदाधिकारियों के साथ चुनाव की रणनीति तैयार की। अरविंद मेनन ने पदाधिकारियों को सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को घर-घर जाकर बताने की अपील की।
विज्ञापन

पहले सत्र में 22 प्रकोष्ठ और दूसरे में 28 विभाग के पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए। अरविंद मेनन ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह ने केरल और पश्चिम बंगाल में सरकार न होने का दर्द बयां किया। 2022 का विधानसभा चुनाव जीतने के लिए समाज के हर वर्ग को जोड़ने की जरूरत बताई। सह चुनाव प्रभारी विवेक ठाकुर ने बताया कि पार्टी ने सौ दिन के लिए सौ कार्यक्रम तय किए हैं। यह कार्यक्रम आगामी विधानसभा चुनाव के लिए निर्णायक साबित होंगे। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सुरेंद्र सिंह, रामजी सिंह, आलोक शुक्ला, अरुण सिंह, रंजना राय, अशोक यादव, सत्येन्द्र सिंह, पीयूष चौबे, अश्विनी सिंह, प्रशांत व आदित्य आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed