{"_id":"620401dc01bba56f801fd153","slug":"100-percent-first-dose-in-the-district-ballia-news-vns6378145115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में शत प्रतिशत लगी पहली डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में शत प्रतिशत लगी पहली डोज
विज्ञापन
बलिया। कोरोना टीकाकरण में जनपद आठ फरवरी को आई रिपोर्ट में प्रदेश में 24वें पायदान पर पहुंच गया है। जबकि पहले कोरोना टीकाकरण में जनपद 75 वें स्थान पर था, नवागत जिलाधिकारी के सक्रियता के कारण 35वें स्थान पर पहुंचा। इसके बाद अब प्रदेश में छलांग लगाकर 25वें और एक छलांग लगाकर 24वें स्थान पर पहुंच गया है।
बता देँ 15 प्लस वाले 8437 किशोरों को टीका लगाया चुका है। इसी प्रकार 18 प्लस वाले को 1526643 लोगों को पहली डोज तथा 930722 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। जबकि 45 प्लस वाले 533388 को पहली डोज तथा 378089 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। वहीं 60 प्लस वाले 339386 लोगों को पहली डोज तथा 261955 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। इसी प्रकार प्रीकाशन डोज 29548 लोगों दी गई। जनपद में बुधवार को शाम पांच बजे तक 322 केंद्रों पर 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों समेत कुल 14884 लोगों को टीका लगाया गया। इसकी जानकारी देते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके तिवारी ने बताया कि जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट सभागार समेत सभी टीकाकरण केंद्रों पर बूस्टर, कोविड शील्ड तथा कोवैक्सीन लगाई गई। प्रतिदिन नगर के राजकीय इंटर कालेज, मुरली मनोहर इंटर कालेज, कुंवर सिंह इंटर कालेज, लक्ष्मीराज देवी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, गुलाब देवी इंटर कालेज, नगर के बेदुआ व काजीपुरा स्थित अरबन अस्पताल पर भी किशोरों व किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा ग्रामीण क्षेेत्रों के कालेज व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीकाकरण किया गया।
कोरोना के पांच मरीज मिले
बलिया। विधानसभा चुनाव को लेकर जहां चट्टी चौराहों पर जमावड़ा इकट्ठा हो रही है। वहीं दूसरी तरफ नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में लोग कोरोना प्रोटोकॉल की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। जबकि जनपद में कोरोना ने 13वां शतक लगा दिया है। हालांकि राहत भरी खबर है कि जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों में कमी हुई है और स्वस्थ होने की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
बुधवार को आई रिपोर्ट में मात्र पांच नए संक्रमित पाए गए है। जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1300 हो चुकी है। आज 13 लोग स्वस्थ हुए। वहीं अब तक कुल 1248 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या मात्र 41 रह गई है। बुधवार को 1223 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इसकी जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में कोरोना की तीसरी लहर के रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर टीमें लगातार सैंपलिंग लेेने का काम कर रही है। वहीं टीकाकरण भी युद्ध स्तर किया जा रहा है। बताया कि जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आई है।