{"_id":"58a708054f1c1b6439d842bc","slug":"10-se-12-percent-tak-badhi-tel-ki-khapat","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 से 12 फीसदी तक बढ़ी तेल की खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 से 12 फीसदी तक बढ़ी तेल की खपत
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 17 Feb 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को लेकर ईंधन खासकर डीजल की खपत बढ़ गई है। जिला पूर्ति अधिकारी की मानें तो जिले में इन दिनों करीब 10 से 12 फीसदी तक तेल की खपत बढ़ी है। चुनाव कार्य को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तरह की तैयारियां की गई हैं।
मालूम हो कि कुछ दिन पहले जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद के पेट्रोल संचालकों के साथ बैठक कर चुनावी कार्य के लिए पेट्रोल व डीजल का स्टॉक रखने व सुरक्षित रखने का निर्देश दिया था।
बताया जाता है कि जिले के पेट्रोल पंपों पर करीब दो लाख लीटर डीजल के स्टॉक को सुरक्षित किया गया है। इसके अलावा करीब 20 हजार लीटर पेट्रोल भी सुरक्षित किया गया है। चार जनवरी को विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही प्रशासनिक कार्य को लेकर वाहनों की दौड़ शुुरू हो गयी। डीएसओ की मानें तो वर्तमान में चुनावी कार्य को लेकर 75 से 80 गाड़ियां चल रही हैं।
विज्ञापन
प्रत्येक वाहनों में 15 से 25 लीटर तक डीजल की खपत हो रही है। इसके चलते प्रतिदिन डेढ़ हजार लीटर से अधिक की खपत होती है। आने वाले दिनों में वाहनों की संख्या भी बढ़ेगी और ईंधन की भी खपत बढ़ना तय है। इसके अलावा प्रत्याशियों की ओर से भी प्रचार के लिए वाहनों को लगाया गया है। इनके वाहनों में भी काफी ईंधन की खपत हो रही है।