{"_id":"66ff296d42dcba41050bb574","slug":"10-proposals-approved-only-16-out-of-25-councilors-reached-ballia-news-c-190-1-svns1007-124045-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 25 में से 16 सभासद ही पहंुचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 25 में से 16 सभासद ही पहंुचे
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार को पालिका अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल की अध्यक्षता में हुई। 25 के सापेक्ष 16 सभासदों ने भाग लिया। बैठक में शोर-शराबे के बीच म्यूनिसिपल सिटीजन चार्टर, पालिका के रिकाॅर्ड को डिजीटिलाइज करने समेत 10 प्रस्तावों पर मुहर लगी।
बृहस्पतिवार दिन में दो बजे से आरंभ हुई बोर्ड की बैठक शाम 5.30 बजे समाप्त हुई। इस दौरान सभासदों ने नगर के विकास के लिए चर्चा की। 15वें वित्त के लिए नया प्रस्ताव प्रेषित करने, म्यूनिसिपल सिटीजन चार्टर लागू करने, 15वें वित्त से पहले के स्वीकृत वे कार्य जो अब तक शुरू नहीं हुए उनको निरस्त करने पर सहमति बनी। साथ ही नगर पालिका के अभिलेखों को संरक्षित करने के लिए डिजीटिलाइज करने की प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने पर सहमति बनी। साथ ही नगर में पूर्व में जीआईएस कार्य करने वाली फर्म को ब्लैकलिस्ट करते हुए नए तरीके से जीआईएस सर्वे कराने का निर्णय हुआ। इसके अलावा बोर्ड ने चैंबर ऑफ कॉमर्स से शहीद पार्क को वापस लेने और वार्ड नं. एक से मछली मंडी को हटाने पर बोर्ड ने स्वीकृति दी।
जबकि नगरवासियों की सहूलियत के लिए शीशमहल के आगे व पीछे की सड़कों को रात्रि बाजार और चटोरी गली बनाने का निर्णय लिया गया। बोर्ड ने सतीश चंद्र काॅलेज से जापलिनगंज पुलिस चौकी तक सड़क का सुंदरीकरण करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी है। बैठक में ईओ सुभाष कुमार, सभासद अमित कुमार दूबे, सुमित मिश्रा गोलू, सूरज तिवारी, ललित कुमार, मधुलिका गुप्ता, संगीता देवी, प्रेरक गुप्ता, मुकेश यादव, अखिलेश सिंह झींगन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --