फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   10 million business affected

बंदी से 10 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Thu, 28 Jul 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Thu, 28 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
 10 million business affected
छात्रों का जुलूस
बलिया बंद से जिले में 10 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ। बंदी का असर इतना व्यापक था कि चाय-पान की भी दूकानें नहीं खुलीं। सड़क पर चारों तरफ केवल आंदोलनकारियों की ही भीड़ दिखाई दे रही थी। पिछली बार बंद के दौरान हुई फायरिंग के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। इसके बावजूद लोगों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। इस दौरान जगह-जगह बसपा अध्यक्ष मायावती के पुतले फूंके गए।
विज्ञापन

शहर में व्यापारी और छात्र नेताओं ने घूम कर बंद कराया लेकिन ग्रामीण इलाकों और कस्बों में लोगों ने खुद ही दूकानें बंद रखीं। शहर में तो चाय और पान तक की दूकानें नहीं खुलीं। जिन दूकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान खोलने का प्रयास किया उनसे बंद समर्थकों की कहासुनी और नोकझोंक हुई। आखिरकार उन्हें दूकानें बंद करनी पड़ीं।
विज्ञापन


व्यापारी नेता व्यापारी नेता संजीव कुमार डंपू ने बंद से 10 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार के प्रभावित होने का दावा किया है।  छात्र नेताओं ने महाविद्यालय पहले ही बंद करा दिया था जबकि ज्यादातर स्कूलों में छुट्टी कर दी गई थी। पिछले बार के बंदी के दौरान फायरिंग हो गई थी। इसके मद्देनजर पुलिस ने इस बार जबरदस्त सुरक्षा बंदोबस्त किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस बाजारों में तैनात की गई थी। अपर जिलाधिकारी बच्चा लाल मौर्य, एएसपी रामयज्ञ यादव के अलावा सभी एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी गश्त करते रहे। इसके बावजूद जगह-जगह आंदोलनकारियों ने बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के पुतले दहन किए गए। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी कार्यालय के सामने मायावती का पुतला फूंका।


छात्रनेता आलोक सिंह मोनू, पंकज राय, ब्रजेश सिंह, रोहित सिंह, संजीत सिंह, विश्वजीत राय, अखिलेश सिंह, सौरभ राय, नितिश सिंह, विशाल, यशपाल, प्रवीण तथा सन्नी सिंह आदि मौजूद रहे। कायस्थ महासभा ने रेलवे स्टेशन के सामने  मायावती का पुतला दहन किया। प्रदेश मंत्री डा. दयाशरण वर्मा, जिलाध्यक्ष निषिद्ध कुमार श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव, डा. अरूण कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, ओमप्रकाश, रमेशचंद्र श्रीवास्तव, डा. आरके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


आंदोलन में छात्रनेताओं में जबरदस्त एकता ‌‌द‌िखी। टीडी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, सतीश चंद्र कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष विवेक पाठक तथा कुंवर सिंह कॉलेज के छात्रसंघ  अध्यक्ष अजय यादव एक साथ  नजर आए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed