फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   10 days ago, the missing teenager reached home with the young ma

10 दिनों पूर्व गायब किशोरी एक युवक संग पहुंची घर

Sun, 20 Sep 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
10 days ago, the missing teenager reached home with the young ma
रेवती। दस दिनों पूर्व गायब किशोरी शनिवार की रात एक युवक के साथ अपने घर पहुंची। बालिका को युवक के साथ देख मुहल्लेवासी उक्त युवक की पिटाई करने लगे। किसी प्रकार लोगों के चंगुल से निकल कर युवक अपनी गाड़ी को लेकर भाग निकला। इसके पूर्व युवक की जेब से तलाशी के बाद मिले वोटर आईडी से पता चला युवक का नाम सोनू खटिक है। वह आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रोड बरतल्ला कोलकत्ता का निवासी है।
विज्ञापन

बीते 10 सितम्बर की शाम उक्त बालिका अचानक घर से गायब हो गई। 11 सितम्बर को बालिका के पिता ने दो लोगों को नामजद करते हुए थाना में तहरीर दी थी। दो दिनों तक पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो परिवार के लोग मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ के पास पहुंचे और और कार्यवाही की मांग की। कप्तान के तल्ख तेवर के बाद 15 सितम्बर को पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में एसएचओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी स्वयं थाने आई थी। पुलिस उक्त किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण के साथ ही विधिक कार्यवाही कर रही है। इस मामले के दोषी लोगों को यथाशीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed