फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   1.45 lakh daily loss in ordinary ticket and MST

साधारण टिकट और एमएसटी में रोजाना 1.45 लाख का नुकसान

Sun, 26 Sep 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
1.45 lakh daily loss in ordinary ticket and MST
बैरिया। कोरोना संक्रमण से पहले सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से एमएसटी (मासिक सीजनल टिकट) और गैर आरक्षित साधारण टिकट से प्रतिदिन डेढ़ लाख रुपये की आय होती थी। पिछले चार दिनों से एमएसटी व डीएमयू ट्रेनों का साधारण टिकट की बिक्री से प्रतिदिन महज पांच हजार रुपये की आमदनी हो रही है। प्रतिदिन साधारण टिकट व एमएसटी के मद में 1.45 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

रेलवे सूत्रों ने बताया कि कोरोना से पूर्व मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए भी साधारण टिकट जारी होते थे। एमएसटी भी बनता था। लेकिन अब यह व्यवस्था सिर्फ डीएमयू ट्रेनों के लिए है। एमएसटी से मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा प्रतिबंधित है। इस संदर्भ में सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा का कहना है कि मेल, एक्सप्रेस ट्रेनें कोविड स्पेशल हैं। यह मूल ट्रेन नहीं है। मूल ट्रेनों के संचालन पर सभी पुरानी सुविधाएं बहाल हो जाएंगी। अक्टूबर तक इस तरह के व्यवस्था परिवर्तन की उम्मीद है। वहीं, दूसरी ओर यात्रियों ने शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि सब कुछ जब सामान्य हो चुका है तो कोरोना का बहाना बनाकर कोविड स्पेशल क्यों चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed