फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   1.07 lakh old age pension will also be linked with Aadhar card in ballia

जिले में 1.07 लाख वृद्धा पेंशन भी आधार कार्ड से किया जाएगा लिंक

Fri, 23 Jul 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
1.07 lakh old age pension will also be linked with Aadhar card in ballia
बलिया। जिले के समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित वृद्धा पेंशन योजना अब हाईटेक होगी। पेंशन को आधार से लिंक किया जाएगा। पेंशनर किसी भी जनसेवा केंद्र, कॉमन सर्विस सेंटर या साइबर कैफे से आधार लिंक करा सकेंगे। जिले में कुल 1.07 लाख वृद्धा पेंशनरों को आधार कार्ड से लिंक करना होगा।
विज्ञापन

सरकार की ओर से 60 वर्ष की उम्र पार कर चुके व्यक्ति को वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिया जाता है। बुजुर्गों को प्रदेश सरकार 500 रुपये प्रतिमाह पेंशन देती है। जिले में वर्तमान में एक लाख सात हजार बुजुर्गों को यह पेंशन मिल रही है। अब उक्त पेंशनधारकों को आधार बेस्ड पेमेंट प्रणाली के तहत आवेदक का आधार उनके आवेदन एवं बैंक खाते से लिंक किया जाएगा। सभी पेंशनधारक अपनी नजदीकी जनसुविधा केंद्रों के माध्यम से आवेदन कर अपना आधार कार्ड प्रमाणित करना होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी की मानें तो पेंशनर का आधार उनके आवेदन और बैंक खाते से लिंक हो जाएगा तो उनको काफी राहत मिलेगी। उन्हें पेंशन चेक करने के लिए बैंकों का चक्कर नहीं लगाना होगा। खाते में पेंशन जाते ही उनके बैंक से उनके मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा। इससे उन्हें घर पर ही जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन

योजना में होने वाली धांधली पर लगेगा लगाम
बलिया। बताया जाता है कि वृद्धा पेंशन में भी कई बार धांधली सामने आ चुकी है। कई लोग गलत दस्तावेजों को लगाकर उम्र 60 दिखाकर पेंशन का लाभ लेते हैं। हालांकि समय-समय पर होने वाले सत्यापन में ऐसे पेंशनरों के भुगतान पर रोक लगाई जाती है। अब आधार लिंक होने से धांधली पर भी लगाम लग सकेगी। आधार पर आवेदक का पूरा ब्योरा होता है और सही ब्योरा नहीं होने पर पेंशन राशि का भुगतान भी रुक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्धा पेंशनधारकों को आधार बेस्ड पेमेंट प्रणाली के तहत उनके आवेदन एवं बैंक खाते को आधार से लिंक किया जाएगा। सभी पेंशन धारक अपने नजदीकी जनसुविधा केंद्रों के माध्यम से अपना आधार आवेदन कर प्रमाणित करा सकते हैं। - अभय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed