फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Be member of Bjp to develop

भाजपा सदस्य बनकर करें विकास : सांसद

Sun, 11 Jan 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 11 Jan 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Be member of Bjp to develop
भारतीय जनता पार्टी के मेगा सदस्यता अभियान के तहत रविवार को दलन छपरा मवेशी खाने पर 300 लोगों ने भाजपा की सदस्यता सांसद भरत सिंह की उपस्थिति में ग्रहण की। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि सशक्त भाजपा के तहत पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

 

 भाजपा का सदस्य बनकर देश के विकास में अपना सहयोग करें। मोदी के नेतृत्ववाली सरकार ने अच्छा कार्य कर रही है। इसमें सभी वर्गों को आने वाले समय में लाभ मिलेगा। भाजपा अब सभी वर्गों की पार्टी बन गई है। इस मौके पर पूर्व विधायक विक्रमा सिंह, अरूण सिंह बंटू, सुनील सिंह, उमा गोंड, चंदन सिंह, अभिमन्यु सिंह, अमिताभ उपाध्याय, पप्पू पांडेय आदि रहे। बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर भाजपा द्वारा आनलाइन सदस्यता अभियान जोरशोर से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


अभियान के तहत नगर अध्यक्ष देवेंद गुप्त तथा सदस्यता प्रभारी राजीव जायसवाल के नेतृत्व में बूथ प्रभारी डा. संजय गुप्त, आशुतोष श्रीवास्तव, संजय जायसवाल, गणेश मद्धेशिया ने सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। 300 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
विज्ञापन
विज्ञापन



जयप्रकाशनगर संवाददाता के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिया क्षेत्र के शिवन टोला चट्टी पर आनलाइन सदस्यता अभियान के तहत कैंप लगाया। कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद भरत सिंह ने किया।
 इस दौरान सांसद ने बताया कि भाजपा देश की सबसे विश्वसनीय पार्टी है। शिवन टोला चट्टी में लगाए गए कैंप में 300 लोगों ने आनलाइन सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed