फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth's dead body found hanging from a tree

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Sun, 16 Jan 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Youth's dead body found hanging from a tree
बहराइच। गोपिया गांव में युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेेजा दिया है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोपिया निवासी अरविंद कुमार रावत (27) पुत्र बहादुर रविवार का शव पेड़ से लटकता मिला। काम से जा रहे ग्रामीणों ने शव देखा तो सूचना परिजनों को दी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर मोतीपुर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed