{"_id":"5eda76928ebc3e908a7187f3","slug":"youth-returned-from-punjab-panic-in-the-neighborhood-adjacent-to-the-hotspot-bahraich-news-lko524630885","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से आया युवक, हॉटस्पॉट से सटे मोहल्ले में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब से आया युवक, हॉटस्पॉट से सटे मोहल्ले में दहशत
विज्ञापन
बहराइच। शहर में पंजाब से एक युवक शुक्रवार की सुबह सखैयापुरा मोहल्ले में पहुंचा। उससे चंद कदमों की दूरी पर हॉटस्पॉट ब्राह्मणीपुरा मोहल्ला बना हुआ है। जानकारी पाकर एंबुलेंस लेकर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और युवक को मेडिकल कॉलेज ले जाकर क्वारंटीन करा दिया।
उसका सैंपल लिया गया है। मोहल्ले के लोगों में दहशत है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए ज्यादातर लोग घरों में ही दुबके रहे। शहर का ब्राह्मणीपुरा मोहल्ला दिल्ली से आए युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हॉटस्पॉट बना हुआ है। मोहल्ले के लोग घरों में ही कैद हैं। उधर, सखैयापुरा मोहल्ले में पंजाब में रह रहा एक युवक भी शुक्रवार को सुबह पहुंच गया।
यहां उसके पहुंचते ही हड़कंप मच गया। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर स्वास्थ्य टीम एंबुलेंस लेकर घर पहुंच गई। युवक को टीम अपने साथ ले गई है। सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह का कहना है कि सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। अगर रिपोर्ट निगेटिव आएगी तो उसे होम क्वारंटीन कर दिया जाएगा। अभी उसे मेडिकल कॉलेज में रखा गया है।