फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth missing, relatives accuse of being held hostage

Bahraich News: युवक लापता, परिजनों ने बंधक बनाने का लगाया आरोप

Sun, 15 Jun 2025 03:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 15 Jun 2025 03:33 AM IST
विज्ञापन
Youth missing, relatives accuse of being held hostage
विशेश्वरगंज (बहराइच)। ग्राम पंचायत कांधमारी के मजरा सूबेदारपुरवा निवासी युधिष्ठिर प्रसाद पांडेय ने मुख्यमंत्री समेत आला अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर बेटे वेदरतन पांडेय के अपहरण की आशंका जताई है। साथ ही बेटे को खोजकर सकुशल घर पहुंचाने की मांग की है।
विज्ञापन


युधिष्ठिर पांडेय ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनका बेटा वेदरतन पांडेय 24 दिसंबर 2024 को अपने बड़े भाई हरिओम पांडेय के साथ नौकरी करने पंजाब के अमृतसर गया था। दोनो परखदास चौक स्थित एक फूडकार्ट पर काम करते थे। इस दौरान 28 दिसंबर को वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। इसके कुछ दिन बाद उसने मोबाइल नंबर 6399576225 से सहमी-सहमी आवाज में फोन किया और फिर नंबर बंद हो गया। इसके बाद उसने छह अलग-अलग नंबरों से बातचीत की, लेकिन सहमा रहा और किसी बात का जवाब नहीं दिया। उसकी मौजूदगी की जानकारी करने पर कभी हाथरस, कभी मथुरा, कभी हरियाणा और कभी महाराष्ट्र बताया। बात के दौरान ऐसा लगता है कि कई लोग साथ मौजूद हैं और निर्देश दे रहे हैं। पीड़ित पिता ने बताया कि फोन पर बलजीत सिंह नामक का युवक उनकी वेदरतन से बात करवाता है और बहुत अच्छी कंपनी में काम करने का दावा करता है। इसके चलते पूरा परिवार डरा हुआ है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री, डीजीपी समेत आला अधिकारियों से पंजाब पुलिस की मदद से बेटे को छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed