{"_id":"5d4071528ebc3e6d1323ac25","slug":"youth-killed-by-poison-feeding-bahraich-news-lko4736916120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खिलाकर युवक को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर खिलाकर युवक को मार डाला
विज्ञापन
कोतवाली देहात के नसरापुर गांव में युवक की हत्या के बाद बिलखते परिवारीजन व जमा भीड़।
- फोटो : BAHRAICH
रानीपुर (बहराइच)। नसरापुर गांव की एक युवती के फोटो गांव के युवक ने युवती के पति के मोबाइल पर भेज दिए। इसकी शिकायत पति ने ससुराल पक्ष के लोगों से की। इसे लेकर युवक और ससुराल पक्ष के लोगों में विवाद हुआ। मंगलवार को दोपहर युवती का चाचा युवक को बातचीत के लिए बुलाकर लाया।
इसी दौरान हुई कहासुनी में कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर उसे जहर खिला दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपी शव बाग में फेंक कर फरार हो गए। पुलिस नेे शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में युवती के चाचा समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपी फरार हैैं, उनकी तलाश की जा रही है।
कोतवाली देहात अंतर्गत नसरापुर गांव निवासी एक युवती का विवाह इमलिया गांव निवासी युवक के साथ पांच वर्ष पूर्व हुआ है। लेकिन गांव निवासी दुखहरननाथ (25) युवती से एकतरफा प्यार करता था। जिसके चलते उसने कई बार गांव आते-जाते समय युवती की फोटो अपने मोबाइल में कैद कर ली।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व दुखहरन ने वही फोटो युवती के पति के मोबाइल पर भेज दिए। इसकी शिकायत पति ने ससुराल पक्ष के लोगों से की। युवती के मायके के लोगों ने एससी दुखहरन को भला बुरा कहा और काफी विवाद हुआ। मंगलवार को दोपहर युवती का चाचा रामसंवारे अपने सहयोगियों के साथ बातचीत करने के लिए दुखहरन को घर से बुलाकर लाया।
रास्ते में ही कहासुनी के दौरान विवाद बढ़ गया। इस पर रामसंवारे के साथ मौजूद लोगों ने दुखहरन की पिटाई कर दी और फिर जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिवारीजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
घटना की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक एके सिंह, सीओ टीएन दूबे भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवती के फोटो उसके पति के मोबाइल पर भेजने को लेकर विवाद हुआ। मृतक के परिवारीजनों की तहरीर पर रामसंवारे समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
सोमवार को चिलवरिया से लौटते समय हुई थी कहासुनी
मृतक के पिता घिर्राऊ ने पुलिस को बताया कि सोमवार को दुखहरन खरीदारी के लिए चिलवरिया बाजार गया था।लौटते समय रास्ते में रामसंवारे पक्ष के लोग मिल गए। उनसे काफी कहासुनी हुई थी। सभी ने देख लेने की धमकी दी थी।
दोपहर बाद होनी थी पंचायत, लेकिन पहले ही हो गई हत्या
प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि युवक द्वारा युवती के फोटो उसके पति के मोबाइल पर भेजने के मामले को लेकर ग्राम प्रधान टिंकू सिंह से शिकायत हुई थी। उन्होंने मंगलवार दोपहर बाद पंचायत कर मामले का निपटारा करवाने की बात कही थी। लेकिन पंचायत के पहले ही दुखहरन की हत्या कर दी गई।