{"_id":"5d9629dd8ebc3e93a76ff93d","slug":"youth-coordinators-run-show-unity-bahraich-news-lko4849929114","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा समन्वयकों ने लगाई दौड़, दिखाई एकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा समन्वयकों ने लगाई दौड़, दिखाई एकता
विज्ञापन
बहराइच में दौड़ लगाती जिला युवा समन्वयक व ब्लाकों के समन्वयक।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। भारत सरकार युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय के तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर प्लॉगिंग दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के युवा समन्वयकों ने दौड़ लगाई। साथ ही युवाओं ने एकता पर जोर दिया।
शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में नेहरू युवा केंद्र की ओर से प्लागिंग दौड़ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला युवा समन्वयक अनन्या सिंह रहीं। अनन्या सिंह ने गांधी तथा शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जनपद के ग्रामीण अंचल के युवा व युवती मंडलों के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ-साथ प्रत्येक विकासखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सेविका ने प्रतिभाग किया।
दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने कूड़ा संग्रह करते हुए स्वच्छ भारत निर्माण की दिशा में अपना योगदान दिया। इंदिरा स्टेडियम में उपस्थित जिला क्रीड़ा विभाग के साथ समन्वयक के साथ फिट इंडिया अभियान को मजबूती प्रदान करने की दिशा में जिला क्रीड़ा अधिकारी ने अभियान का मुख्य उद्देश्य तथा गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की बात कही।
विज्ञापन
जिला युवा समन्वयक अनन्या सिंह ने प्लॉगिंग दौड़ का नेतृत्व करते हुए कार्यक्रम के महत्व के बारे में बताया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती व भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री के जन्म समारोह का आयोजन भी किया। इसमें समस्त विकास खंड के प्रतिभागियों तथा एनवाईवी ने गांधीजी एवं शास्त्री जी के आदर्शों को बताते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
युवाओं से गांधी जी व शास्त्री जी के जीवन को आत्मसात करने का आह्वान किया तथा स्वच्छता गतिविधियों में बढ़-चढ़कर युवाओं की भूमिका निभाने की बात बताई। इस मौके पर अश्विनी कुमार मिश्रा एनवाईवी पयागपुर, नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार इंद्रसेन चौधरी, मिहींपुरवा के एनवाईवी मुकेश कुमार, सुंदरलाल अवस्थी आदि मौजूद रहे।