फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youngman,s murder to strangulation

युवक की गला दबाकर हत्या

Tue, 31 Jan 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Tue, 31 Jan 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Youngman,s murder to strangulation
युवक की हत्या के बाद बिलखते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
गंगवल बाजार निवासी एक युवक बाजार में एक व्यक्ति के यहां काम करता था और वहीं वह 24 घंटे रहता भी था। सोमवार की शाम घर आने के बाद पुन: कुछ देर बाद काम पर चला गया, लेकिन दूसरे दिन उसका पता नहीं लगा। इस पर परिवारीजनों ने तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह युवक का शव गंगवल बाजार से एक किलोमीटर की दूरी पर धर्मस्थल के पास पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे और गला दबा हुआ था। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला रंजिश का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगवल बाजार निवासी सोनू (18) पुत्र जुगनू बाजार निवासी हनीफ साईं के यहां नौकरी करता था। 24 घंटे वह हनीफ के यहां ही रहता था। कभी-कभार घर जाता था। सोमवार शाम करीब चार बजे सोनू घर पहुंचा।
विज्ञापन


वहां पर परिवारीजनों का कुशलक्षेम पूछने के बाद एक घंटे बाद पुन: हनीफ के घर के लिए चला गया। लेकिन देर रात जब परिवारीजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। सोनू के बड़े भाई गिरधारीलाल का कहना है कि रात होने से ध्यान नहीं दिया गया। मंगलवार सुबह बाजार के लोगों ने एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित थान मंदिर के निकट सोनू का शव पड़ा होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरधारीलाल व परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो गले पर दबाव के निशान मिले। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। मामले की सूचना थाने पर दी गई। उपनिरीक्षक सूरज प्रसाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की।


गिरधारीलाल का कहना है कि सोनू की किसी से रंजिश नहीं थी। लेकिन जिस तरह हत्या की गई है, उससे लग रहा है कि उसका किसी से विवाद चल रहा था। लेकिन इस बारे में कभी भी घर पर जानकारी नहीं दी। भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed