फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Younger brother beats elder brother with a rod for snatching mobile phone, leads to death

Bahraich News: मोबाइल छीनने पर छोटे भाई ने बड़े को रॉड से पीटा, मौत

Wed, 30 Apr 2025 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Younger brother beats elder brother with a rod for snatching mobile phone, leads to death
मोतीपुर थाना क्षेत्र में भाई द्वारा बड़े भाई की हत्या के बाद बिलखते परिजन।
मिहींपुरवा (बहराइच)। मोबाइल फोन छीनने से नाराज छोटे भाई ने बड़े भाई की राॅड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने हत्या के बाद भाग रहे भाई को पकड़ कर पेड़ से बांध दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोधनलगदिहा निवासी राम प्रकाश (38) अपने छोटे भाई सोनू के साथ बटाई पर खेत लेकर किसानी करता था। उसी से परिवार का भरण पोषण होता है। दोनों भाई रात में गेहूं की कटाई करते थे और दिन में आराम। सोमवार शाम रामप्रकाश गांव के पंचायत भवन में सो रहा था। इस दौरान नशे में धुत होकर पहुंचे उसके छोटे भाई सोनू ने लोहे की राॅड से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ हुए हमले से रामप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की सूचना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने हत्यारोपी सोनू को पेड़ से बांध दिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल बना हत्या का कारण
परिजनों ने बताया कि सोनू सोमवार की सुबह एक पुराना मोबाइल खरीद कर लाया था जिसको लेकर राम प्रकाश ने नाराजगी जताई थी और मोबाइल छीन कर अपने पास रख लिया था। रामप्रकाश का कहना था, कि दिन में मोबाइल चलाने पर गेहूं कटाई प्रभावित होगी। मोबाइल छीनने से नाराज सोनू ने नशे में उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।


मूल रूप से लखीमपुर के रहने वाले थे रामप्रकाश
ग्रामीणों ने बताया कि रामप्रकाश मूल रूप से लखीमपुर के रहने वाले थे। घर की माली हालत बहुत खराब है, इसलिए लोधनलगदिहा गांव में बटाई पर खेत लेकर परिवार के साथ खेती करते थे। घर न होने पर वह परिवार के साथ गांव के पंचायत भवन में रात काटते थे। थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि पिता की तहरीर पर हत्यारोपी सोनू पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed