फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   young man was beaten to death in Bahraich his son condition is critical police is investigating

UP News: अंधविश्वास में युवक की पीट-पीटकर हत्या, बेटे की हालत नाजुक; घर में मची चीख-पुकार... पुलिस कर रही जांच

Sat, 25 Jan 2025 04:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Jan 2025 04:37 PM IST
सार

बहराइच में अंधविश्वास में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि बेटे की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
young man was beaten to death in Bahraich his son condition is critical police is investigating
बिलखते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बहराइच में शनिवार को आरोपियों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जबकि उसके बेटे को घायल कर दिया। परिजनों ने पटीदारों पर अंधविश्वास और जमीनी रंजिश के चलते घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


घटना रामगांव थाना क्षेत्र के पासिनपुरवा गांव की है। मूल रूप से रेहुआ मंसूर गांव निवासी अशोक कुमार (40) साइकिल से अपने बेटे शिवम (15) के साथ लोनिनयपुरवा मजदूरों को पैसे देने जा रहा था। पत्नी सुमन का आरोप है रास्ते में पासिनपुरवा के पास गांव निवासी चचेरे ससुर और उनके परिजनों ने बाइक से टक्कर मारकर गिरा दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद लाठी-डंडें, लोहे की रॉड और अद्दी से जमकर पीटा। सूचना पर परिजन मौके पर आए और दोनों को लेकर रमपुरवा सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज के लिए  रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान अशोक ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने पहले बेटा-बेटी ने किया था सुसाइड

वहीं बेटे शिवम की हालत गंभीर देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। अशोक के पिता बेचेलाल का आरोप है उनका अपने चचेरे भाइयों से कुछ सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। लगभग तीन साल पहले उनके घर की एक बेटी और छह माह पहले बेटे ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। 


इसी बात को लेकर आरोपी जादू-टोने का आरोप लगाते हुए आए दिन विवाद करते थे। शनिवार को बेरहमी से पिटाई कर बेटे की हत्या कर दी। पोता शिवम गंभीर रूप से घायल है। मृतक अशोक के तीन बेटे और एक बेटी है। खेती करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। मौत से पत्नी रो-रोकर बेसुध हो गई।

समय पर होती कार्रवाई तो जिंदा होता अशोक

अशोक की पत्नी सुमन का आरोप है दस दिन पहले हमलावरों ने विवाद करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस से शिकायत करने पर दोनों पक्षों को बैठाकर पुलिस ने समझौता करा दिया था। अगर पुलिस उसी दिन आरोपियों पर कार्रवाई कर देती तो आज उनके पति जिंदा होते।

थाना प्रभारी आलोक सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी होते ही मौके और टीम के साथ पहुंचे थे और अस्पताल पहुंचाया था। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed