फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Young man poured petrol and burnt the roof, burnt girl died

Bahraich News: युवक ने पेट्रोल डालकर फूंक दिया छप्पर, झुलसी किशोरी की मौत

Fri, 08 Nov 2024 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 08 Nov 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Young man poured petrol and burnt the roof, burnt girl died
शिवपुर (बहराइच)। कोतवाली नानपारा की ग्राम पंचायत अगैया निवासी रामफेरन चौहान के घर में उनके पटिदार ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे पूरा छप्पर धू-धू कर जलने लगा। जिसकी चपेट में आने से रामफेरन व उनकी बेटी पूनम देवी (16) गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों को सीएचसी नानपारा ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में पूनम ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि वह आग से 80 प्रतिशत तक झुलस चुकी थी।
विज्ञापन

वहीं, पिता रामफेरन ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। वे 60 से 70 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल रामफेरन चौहान ने आरोप लगाया कि दीपावली के दौरान पटाखा जलाने को लेकर उनके घर के बच्चों का पड़ोसी पटीदार राकेश, नंदलाल आदि से विवाद हो गया था। बताया कि पटाखा न तो उनके घर में जला था न ही उनके परिवार के किसी सदस्य को इससे चोट पहुंची। इसी रंजिश में बृहस्पतिवार की सुबह सोते समय दूसरे पक्ष के युवक ने उनके छप्पर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे बेटी पूनम के साथ वे भी बुरी तरह झुलस गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी नानपारा पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जहां उनकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में भी दोनों की स्थिति में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने दोनों को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में घायल पूनम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पूनम 80 प्रतिशत तक झुलस गई थी। रामफेरन 60 से 70 प्रतिशत तक झुलस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना की सूचना पर सीओ प्रद्युमन सिंह व कोतवाल प्रदीप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों ने जांच की और साक्ष्य संकलित किए। सीओ ने बताया कि हादसे में किशाेरी की मौत हो गई है। कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed