फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Young man coming up with sister vehicle was thrashed to death

बहन के साथ आ रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत

Tue, 19 Apr 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 19 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Young man coming up with sister vehicle was thrashed to death
दुर्घटना - फोटो : DEMO Pics
बहन को ससुराल से विदा कराकर मायके ले जाते समय बाइक में पेट्रोल कम पड़ गया। इस पर भाई ने बहन को सड़क के इस पार उतार दिया और कुछ दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरने चला गया। जब वह तेल भराकर लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार बोलेरो जीप ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जीप बाइक सवार युवक को रौंदते हुए कुछ दूरी पर जाकर रुकी। मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को कब्जे में ले लिया है।  
विज्ञापन

 
श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना अंतर्गत कटरा बहादुरगंज निवासी वकील उर्फ विजय मिश्रा (40) पुत्र माता प्रसाद की बहन पूनम का विवाह बौंडी थाना अंतर्गत भदवानी गांव में हुआ है। मंगलवार सुबह वकील बहन को ससुराल से विदा कराने के लिए भदवानी गांव गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन को विदा कराकर वह बाइक से घर लेकर जा रहा था। फखरपुर पहुंचने पर बाइक में पेट्रोल कम देख वकील ने बहन को सड़क के इस पार उतार दिया और बहराइच-लखनऊ मार्ग पार कर वह कुछ दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने चला गया।


पेट्रोल भराकर जब वकील बहन को बाइक पर बिठाने के लिए लौट रहा था। तभी बहराइच की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो जीप ने टक्कर मार दी। जीप उसे रौंदती हुई कुछ दूरी पर जाकर रुकी। चालक वाहन को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed