{"_id":"98bf1d8c630af93eba4323b3696c91d4","slug":"young-boy-suffering-from-dengu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच के युवक में डेंगू की पुष्टि, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच के युवक में डेंगू की पुष्टि, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 26 Aug 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद स्वास्थ्य महकमा डेंगू को लेकर अलर्ट नहीं है। नतीजा डेंगू ने जनपद में दस्तक दे दी है।
बुधवार को रामगांव निवासी एक युवक में इस रोग की पुष्टि हुई है। उसका इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। हालत गंभीर बनी है।
शहर से सटे रामगांव क्षेत्र निवासी अमान (19) को एक पखवारे से शरीर में दर्द व हल्का बुखार महसूस हो रहा था। चार दिन पहले हालत बिगड़ने पर उसके परिवारीजनों ने उसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम में फिजीशियन को दिखाया।
डॉक्टर ने डेंगू की संदिग्धता के आधार पर खून जांच कराने की सलाह दी और बुखार का उपचार शुरू किया। अमान ने पुलिस लाइन रोड स्थित आस्था पैथोलॉजी में ब्लड सैंपल की जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई है।
पैथोलॉजी संचालक डॉ. जी सिंह ने बताया कि एंटीजन पॉजिटिव मिला है। प्लेटलेट्स सामान्य हैं। अमान के ब्लड में एक लाख 70 हजार प्लेटलेट्स काउंट हुए हैं। फिजीशियन ने अमान को भर्ती कर उपचार शुरू किया है लेकिन हालत गंभीर बनी है।