{"_id":"793abb37c24a9cd36da71ff6848a35dc","slug":"young-boy-cut-by-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश भी न करें, नहीं तो ऐसा होगा हश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश भी न करें, नहीं तो ऐसा होगा हश्र
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 09 Jul 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मटेराचौराहा/रिसियामोड़। मटेरा रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात गोकुल एक्सप्रेस में चढ़ते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। कटने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह रिसिया के सरस्वती नगर का निवासी था।
सरस्वती नगर निवासी सत्यम (22) पुत्र गोबरे प्रसाद, बुधवार रात निजी कार्य से मटेरा गया था। घर लौटने के लिए गुरुवार सुबह 6:30 बजे के आसपास वह मटेरा रेलवे स्टेशन पहुंचा।
थोड़ी देर में कासगंज से चलकर गोंडा जाने वाली गोकुल एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। इस ट्रेन का ठहराव मटेरा रेलवे स्टेशन पर नहीं है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेन रफ्तार में थी और सत्यम ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान असंतुलित होने से वह ट्रैक पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर सत्यम की मौत हो गई। जीआरपी थाना बहराइच के सिपाहियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।