{"_id":"5e5e9d4b8ebc3ec554389c2e","slug":"wrestlers-from-ayodhya-bareilly-and-jhansi-won-bahraich-news-lko511876282","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या, बरेली और झांसी के पहलवानों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या, बरेली और झांसी के पहलवानों ने मारी बाजी
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। उर्रा के ईदगाह मैदान में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय एकता विराट दंगल में मंगलवार को तीन मुकाबले हुए, जिसमें अयोध्या, बरेली और झांसी के पहलवानों ने अपने मुकाबले जीते। बुधवार को दंगल का समापन होगा, जिसमें विजेता पहलवान सम्मानित किए जाएंगे।
मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उर्रा के ईदगाह मैदान परिसर में पांच दिवसीय राष्ट्रीय एकता विराट दंगल का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को बजरंगी बाबा पहलवान अयोध्या और शेरा पहलवान कानपुर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें अयोध्या के बजरंगी बाबा ने जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला नवाब पहलवान बरेली और राणा पहलवान उधमपुर के बीच हुआ, जिसमें नवाब पहलवान बरेली ने जीत दर्ज की।
महिला दंगल में रेनू पहलवान झांसी और सौम्या पहलवान दिल्ली के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें कड़े मुकाबले में झांसी की रेनू पहलवान ने जीत दर्ज की। संडीला हरदोई के पहलवान मुकेश सिंह पहलवान ने रेफरी का काम किया। इस मौके पर आयोजक समिति के रमाशंकर गौड़, मुन्ना खां, रसीद खां, सुरेश शर्मा, सत्यनरायन गुप्ता, मुखलाल साहनी, हरीराम गुप्ता, संचालक इमरान आदि मौजूद रहे। रमाशंकर गौड़ ने बताया कि बुधवार को दंगल का अंतिम दिन होगा। इसमें विजेता पहलवानों को नकदी देकर सम्मानित किया जाएगा।