फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Workers should prepare for the farmers' conference

किसान सम्मेलन की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता

Wed, 23 Dec 2020 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Workers should prepare for the farmers' conference
बहराइच। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर को विकास खंड मुख्यालयों तथा 10 हजार से अधिक आबादी वाली 13 ग्राम पंचायतों में किसान सम्मेलन के प्रसारण की व्यवस्था की गई है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए तहसील कैसरगंज अंतर्गत कोनारी डाक बंगले में प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने संबंधित अधिकारियों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिये। सभी कार्यकर्ताओं को तैयारियों में जुटने को कहा।
विज्ञापन

समन्वय बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्यक्रम में एलईडी की व्यवस्था अवश्य करें। इस दौरान प्रगतिशील किसान, महिला किसान समृद्धि योजना से लाभान्वित होने वाले सभी किसानों को अवश्य आमंत्रित किया जाय। राजभर ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल पर कोविड-19 के सुरक्षात्मक प्रोटोकॉल का अनुपालन कराते हुए आवश्यक प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले किसानों के लिए आने-जाने के बेहतर से बेहतर इंतजाम हों। बैठक में विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, महामंत्री नन्हे लाल लोधी, डॉ. जितेन्द्र त्रिपाठी, मनीष आर्या, गौरव वर्मा, देवेंद्र मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारी, सीडीओ कविता मीना, एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एसडीएम कैसरगंज महेश कुमार कैथल, सीओ नरेश सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed