फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Workers arriving by freight vehicles

मालवाहक वाहनों से पहुंच रहे कामगार

Thu, 14 May 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Workers arriving by freight vehicles
बहराइच। लॉकडाउन के बाद गैर प्रांतों में फंसे प्रवासी कामगारों के निजी और मालवाहक वाहनों से पहुंचने का सिलसिला जारी है। प्रशासन इनको रोकने में नाकाम है। डीसीएम और पिकअप की बुकिंग कराकर कामगार आ रहे हैं। गुरुवार को भी मजदूर आते रहे। बुधवार की रात 40 से अधिक कामगार पहुंचे, जिनकी मेडिकल कॉलेज में स्क्रीनिंग कराई गई।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद गैर प्रांतों में फंसे प्रवासी कामगारों को वापस लाने के लिए सरकार श्रमिक ट्रेनों को भेज रही है। प्रवासी कामगार भी लगातार निजी वाहनों से घरों में वापस आ रहे हैं। कुछ लोग मालवाहक वाहनों से भी पहुंच रहे हैं। शहर में पिकअप, डीसीएम, आटो आदि से कामगारों के आने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को भी कामगार वाहनों से पहुंचते रहे।
विज्ञापन

बुधवार रात निजी वाहनों से करीब 40 से अधिक कामगार पहुंचे थे। इन सभी की सूचना मिलने पर प्रशासन ने मेडिकल कालेज बहराइच ले जाकर थर्मल स्क्रीनिंग कराई। उधर बहराइच-लखनऊ राजमार्ग के घाघराघाट पुल के निकट भी पिकअप आदि वाहनों से कामगार पहुंच रहे हैं। निजी वाहनों से आने वाले लोगों की चेकिंग की कोई व्यवस्था करने में प्रशासन नाकाम दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नानपारा निवासी मिज्जन, रिसिया निवासी संतोष, पप्पू, मिहींपुरवा के रामनरेश, नवाबगंज के गुड्डू आदि ने बताया कि सभी लोगों ने पैसे मिलाकर वाहनों की बुकिंग कराई। चार दिन की यात्रा के बाद मुंबई से लौटे हैं। सभी ने बताया कि रास्ते में पुलिस कर्मियों ने रोका था, मगर कोई जांच आदि नहीं कराई गई। सभी के अंदर घर पहुंचने की ललक दिखाई दी।

एसडीएम सदर रामचंद्र यादव ने बताया कि बाहर से आने वाले हर कामगार की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। किसी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जा रही। सरकारी वाहनों से सेंटर पर आने वाले कामगारों को उनके घर भेजने की व्यवस्था बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed